Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2023 09:58 AM

थाना मकसूदां के अंतर्गत आती भूत कालोनी में रंजिशन 2 गुटों में विवाद हो गया था
जालंधर : थाना मकसूदां के अंतर्गत आती भूत कालोनी में रंजिशन 2 गुटों में विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते एक गुट द्वारा घर के अंदर घुस कर राहुल कपूर, कमल कपूर व उसकी बहन को तेजधार हथियारों के साथ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर मनप्रीत सिंह उर्फ नोनी पुत्र बचित्तर सिंह निवासी न्यू संतोखपुरा, हरनिंद्र सिंह जोनी पुत्र शीतल सिंह निवासी न्यू हरदयाल नगर तथा हनी पोल पुत्र यशपाल निवासी संतोखपुरा के अलावा 7 अज्ञात हमलावरों पर धारा 452, 323, 324, 148 तथा 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया था तथा लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी।
एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ नोनी, हरनिंद्र सिंह जोनी तथा हनी पोल को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान अज्ञात व्यक्तियों के नाम पूछकर उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here