Edited By Updated: 05 Nov, 2015 11:20 AM
लूट व चोरी के पैसे से दुबई जाने के सपने संजोए बैठा स्नैचर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने 3 सदस्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
जालंधर(प्रीत): लूट व चोरी के पैसे से दुबई जाने के सपने संजोए बैठा स्नैचर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कमिश्नरेट के सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने 3 सदस्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के 3 मोटरसाइकिल, लूट के 5 मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है।
ए.डी.सी.पी. क्राइम विवेकशील सोनी व ए.सी.पी. क्राइम हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने माडल टाऊन डेयरियां के निकट से 3 आरोपियों दीप शर्मा , अमिताभ तथा मनदीप को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने चोरीशुदा 3 मोटरसाइकिल, शहर में विभिन्न स्थानों से लूट किए गए 5 मोबाइल तथा लेडीज पर्स बरामद किए।
दीप शर्मा और मनदीप के खिलाफ पहले भी जालंधर, लुधियाना में लूट व चोरी के केस दर्ज हैं जबकि अमिताभ के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। ए.सी.पी. हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि अमिताभ कुछ समय पहले गिरोह का सदस्य बना। वह दुबई जाना चाहता था।