Edited By Updated: 24 Sep, 2016 09:54 AM
पटियाला जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज हो रही है। गुजरे 2 दिनों के अंदर डेंगू से पाजिटिव 22 नए केस पाए जाने के साथ ऐसे मरीजों की संख्या 122 पहुंच गई है।
पटियाला (परमीत) : पटियाला जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज हो रही है। गुजरे 2 दिनों के अंदर डेंगू से पाजिटिव 22 नए केस पाए जाने के साथ ऐसे मरीजों की संख्या 122 पहुंच गई है। स्थानीय राजिन्द्रा अस्पताल समेत अन्य प्राइवेट अस्पतालों में दर्जन के करीब मरीज दाखिल हैं।
उधर सिविल सर्जन डा. सुबोध गुप्ता की तरफ से माता कौशल्या अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए बनाए गए अलग वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल में दाखिल डेंगू पीड़ित मरीजों का हालचाल पूछा और अस्पताल की तरफ से डेंगू के इलाज के लिए दी जा रही मुफ्त सेहत सेवाओं बारे भी जानकारी हासिल की। इसके उपरांत सिविल सर्जन ने समूह डाक्टरों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने निर्देश जारी किए कि सरकार के निर्देशों के अंतर्गत मरीजों को सभी दवाएं अस्पताल के अंदर से ही दी जाएं और इस संबंधी अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची भी सार्वजनिक की जाए।
लैबोरेटरी के सभी जरूरी टैस्ट भी अस्पताल में से ही करवाए जाएं। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा. हरीश मल्होत्रा, जिला एपिडिमोलोजिस्ट डा. गुरमनजीत कौर, जिला मास मीडिया अफसर कृष्ण कुमार, जिला बी.सी.सी. फैसिलीटेटर अमरजीत सिंह उपस्थित थे।