Edited By Updated: 30 Sep, 2016 11:24 AM
डी.सी. दफ्तर कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल को रद्द करने का फैसला लिया है।
जालंधर(अमित): डी.सी. दफ्तर कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल को रद्द करने का फैसला लिया है। डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश प्रधान गुरनाम सिंह विर्क की अध्यक्षता में श्री मुक्तसर साहिब में यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की गई, जिसमें प्रदेश बॉडी की तरफ से बार्डर के साथ पड़ते जिलों के पदाधिकारियों के साथ-साथ समूचे पंजाब के पदाधिकारियों को प्रदेश बॉडी की तरफ से संदेश भेजा गया है कि भारत-पाक सीमा पर बहुत ही तनाव वाले हालात बन गए हैं।
ऐसे हालात में आम लोगों के जान-माल की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों में डी.सी. दफ्तर कर्मचारियों की तरफ से प्रमुख रोल अदा किया जाना होता है और देश हित में सरकारी ड्यूटी को पहल देते हुए यूनियन ने फैसला किया है कि 30 सितम्बर को सामूहिक छुट्टी लेकर संगरूर में की जाने वाली रैली को फिलहाल स्थगित किया जाता है। यूनियन द्वारा लिए गए फैसले से पिछले कई दिनों से रुके हुए काम शुरू हो सकेंगे।
डी.सी. दफ्तर कर्मचारियों ने मांगी सामूहिक छुट्टी
डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा प्रधान नरेश कुमार की अध्यक्षता में डी.सी. कमल किशोर यादव से मुलाकात कर 30 सितम्बर के लिए सामूहिक छुट्टी मांगी गई। नरेश ने बताया कि पंजाब स्टेट डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार 2 दिन (27 व 29 सितम्बर) की कलमछोड़ हड़ताल और एक दिन (30 सितम्बर) की सामूहिक छुट्टी लेने का ऐलान किया गया था, जिसकी पालना सुनिश्चित करते हुए जालंधर इकाई द्वारा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार दूसरे दिन कलमछोड़ हड़ताल रखी गई।