Edited By Vatika,Updated: 29 Jan, 2019 10:42 AM
सिटी रेलवे स्टेशन पर आने वाले दिनों में 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। स्टेशन के मुख्य द्वार के पास वी.आई.पी. पार्किंग वाली जगह के बीचों-बीच तिरंगे के लिए 100 फुट ऊंचा पोल लगाया जाएगा जिसका काम शुरू कर दिया गया है।
जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन पर आने वाले दिनों में 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। स्टेशन के मुख्य द्वार के पास वी.आई.पी. पार्किंग वाली जगह के बीचों-बीच तिरंगे के लिए 100 फुट ऊंचा पोल लगाया जाएगा जिसका काम शुरू कर दिया गया है।
सोमवार को जे.सी.बी. की मदद से करीब 7 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया जिसमें आर.सी.सी. फाऊंडेशन तैयार करने के बाद पोल स्थापित किया जाएगा। पोल स्थापित होने के बाद इस पर 30 फुट लंबा और 20 फुट चौड़ा तिरंगा लगाया जाएगा। इस कार्य पर करीब 10 लाख रुपए खर्च आने का अनुमान है। अधिकारियों के मुताबिक 2 हफ्ते में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड के निर्देशों पर देश के सभी ए-वन कैटेगरी के अधीन आते रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाया जा रहा है। फिरोजपुर रेल मंडल में अमृतसर और लुधियाना स्टेशनों पर तिरंगा लगाने के बाद अब जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर इसका काम शुरू कर दिया गया है।