Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2018 09:07 AM
बस स्टैंड गोलीकांड में वांटेड चल रहे अर्श लाहौरिया (सूरज लाहौरिया का भतीजा) ने कोर्ट में सरैंडर कर दिया है। सरैंडर करने के बाद पुलिस ने उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जालंधर: बस स्टैंड गोलीकांड में वांटेड चल रहे अर्श लाहौरिया (सूरज लाहौरिया का भतीजा) ने कोर्ट में सरैंडर कर दिया है। सरैंडर करने के बाद पुलिस ने उसको रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना-6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज सेवा सिंह ने गोलीकांड में नामजद किए सभी लोगों पर दबाव बनाया हुआ था जिसके चलते अर्श लाहौरिया ने कोर्ट में सरैंडर किया। चौकी इंचार्ज सेवा सिंह ने बताया कि अर्श काफी समय से जसकरण के साथ रहा और बाद में कभी अपने रिश्तेदारों के पास रहा तथा कुछ धार्मिक स्थल पर गया था।
पूछताछ में अर्शपाल लाहौरिया पुत्र लखविंद्र लाहौरिया निवासी अर्जुन नगर ने कबूला कि झगड़ा जसकरण का हुआ था जिसने उसे फोन कर झगड़ा होने की बात बताई। वह उसी वक्त अपने दोस्त अभिलोच व शुभम को साथ लेकर झगड़े वाली जगह पर पहुंचा जहां पहले से ही झगड़ा चल रहा था लेकिन इसी बीच जसकरण ने फायरिंग कर दी और वे सभी वहां से भाग गए। जसकरण पहले ही सरैंडर कर चुका है जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोली चलाने के लिए इस्तेमाल की गई दोनाली भी बरामद कर ली थी। अर्श लाहौरिया से इस केस में वांटेड अन्य लोगों की लोकेशन जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।