Edited By Anjna,Updated: 25 Jun, 2018 08:10 AM
कैंट रोड पर स्थित अटवाल हाऊस के पास से एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना नई बारादरी के ए.एस.आई. सुखचैन सिंह का कहना है कि मृतक व्यक्ति लोगों से पैसे मांगकर गुजारा करता था।
जालंधर (कमलेश): कैंट रोड पर स्थित अटवाल हाऊस के पास से एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना नई बारादरी के ए.एस.आई. सुखचैन सिंह का कहना है कि मृतक व्यक्ति लोगों से पैसे मांगकर गुजारा करता था।
वह कैंट रोड पर ही रात के समय सो जाया करता था। आसपास के लोगों से मिली जानकारी अनुसार यह व्यक्ति कुछ समय से बीमार भी था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 72 घंटों के लिए शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।