श्वेत मलिक ने किया पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार

Edited By Vatika,Updated: 19 Nov, 2018 12:46 PM

bjp shwait malik

आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब के संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए भाजपा पंजाब प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार करते हुए 9 नए विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया है।

जालंधर (राहुल): आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब के संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए भाजपा पंजाब प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक ने प्रदेश कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार करते हुए 9 नए विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया है। 

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने बताया कि नवनियुक्त सदस्यों में एस.के. देव (पटियाला), गुरमीत सिंह (बरनाला), मक्खन सिंह (रामपुराफूल), लाजपत राय, ज्ञान बंसल (शाहपुर), शिव वीर, डा. प्रदीप (गुरदासपुर), रमेश शर्मा (भुलत्थ) व यादविंद्र सिंह बुट्टर को शामिल किया है जबकि बख्शी राम रोड़ा (अमृतसर) को अध्यक्ष लोकल बॉडी सैल, भूपेश अग्रवाल (पटियाला) को अध्यक्ष ट्रेड सैल, राकेश कपूर (लुधियाना) अध्यक्ष इंडस्ट्रीज सैल, डॉक्टर टी.सी. मल्हन (जालंधर) को अध्यक्ष मैडीकल सैल घोषित किया है।

मालिक ने उक्त सदस्यों को आगामी संगठन की रणनीति के अनुरूप संगठन, कार्यकत्र्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकासकारी व जनउत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!