Edited By swetha,Updated: 18 Feb, 2019 08:55 AM
डेढ़ किलो हैरोइन समेत पकड़़े गए जीजा-साले का आज 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया।
जालंधर(महेश): डेढ़ किलो हैरोइन समेत पकड़़े गए जीजा-साले का आज 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया। थाना सदर की पुलिस ने प्रतापपुरा अड्डे से 4 दिन पहले पकड़े सुबेग सिंह बब्बा पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव लाटियां, थाना सुल्तानपुर लोधी कपूरथला को उसके साले जितेन्द्र सिंह उर्फ गोङ्क्षबदा पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव दोलेवाल मोगा को आज माननीय अदालत में पेश किया और जज साहिब ने उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए।
3 दिन तक उनसे की गई पूछताछ के दौरान पुलिस उनसे ज्यादा कुछ उगलवा नहीं पाई है। दोनों को उस समय काबू किया गया था जब वे प्रतापुरा अड्डे पर बस से उतरने के बाद संदिग्ध हालत में पैदल जा रहे थे। दोनों ने अपनी कमर के साथ हैरोइन बांधी हुई जो कि वे दिल्ली से लेकर आए थे। दोनों पर थाना सदर में केस दर्ज किया गया था। सुबेग सिंह बब्बा 35 साल का है, जबकि उसका साला गोङ्क्षबदा 20 साल का हैै।