Edited By Updated: 29 May, 2016 11:25 AM
टांडा के वार्ड नंबर-7 की चंडीगढ़ कालोनी ...
होशियारपुर (अश्विनी): टांडा के वार्ड नंबर-7 की चंडीगढ़ कालोनी की 2 नाबालिग बहनों के अपहरण के आरोप में थाना टांडा की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
लड़कियों की मां गंगा पत्नी रकीब ने पुलिस के पास की शिकायत में कहा कि वह 25 मई को दोपहर 1 बजे सिविल अस्पताल टांडा में दवाई लेने गई हुई थी। उसका पति रकीब भी दिहाड़ी लगाने गया हुआ था। पीछे से उसकी 2 लड़कियों 14 वर्षीय सक्कू व 10 वर्षीय गागड़ा का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज करके लड़कियों की बरामदगी एवं अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।