Edited By Updated: 12 Feb, 2016 09:53 AM
होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित गांव मंडियाला में गत रात्रि एक घर में गैस सिलैंडर फटने से पूरा घर बुरी तरह
होशियारपुर(अश्विनी): होशियारपुर-जालंधर रोड पर स्थित गांव मंडियाला में गत रात्रि एक घर में गैस सिलैंडर फटने से पूरा घर बुरी तरह से ध्वस्त हो गया। सिलैंडर फटने से घर के मालिक मनोहर लाल पुत्र प्यारा लाल, उनकी पत्नी मीना देवी व माता धर्मी देवी घायल हो गए।
घायल मीना ने बताया कि उसका पति मनोहर लाल अपनी ड्यूटी खत्म करके जब घर लौटा व उसने चाय बनाने के लिए गैस सिलैंडर ऑन किया तो सिलैंडर से आग भड़क गई। इसके तत्काल पश्चात सिलैंडर फट गया व बम फटने जैसी आवाज आई। इसके चलते घर की छतें और घर ध्वस्त हो गया।
घर में उसके 2 लड़के प्रभजोत, अर्शजीत व सास धर्मी देवी तथा मेरा पति व मैं मलबे के नीचे आ गए। गांव के लोगों ने हमें भारी जद्दो-जहद के पश्चात मलबे से निकाला। मलबे के नीचे दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। मनोहर लाल व धर्मी देवी को गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जबकि मीना को प्राथमिक उपचार के पश्चात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।