Edited By Updated: 25 Nov, 2015 03:32 PM
नगर कीर्तन में शामिल होने जा रहे डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) के छात्र भयानक हादसे का शिकार हो गए।
बटाला(बेरी,सैंडी): नगर कीर्तन में शामिल होने जा रहे डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) के छात्र भयानक हादसे का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि गुरु नानक देव के अवतार पर्व संबंधी नगर कीर्तन में स्कूल बैंड वाले बच्चे भाग लेने जा रहे थे कि इस बीच तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कार ट्रांसफार्मर से जा टकराई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के प्रमुख सुखविन्द्र सिंह, चौकी इंचार्ज सिम्बल प्रकाश सिंह सैक्रेटरी व ए.एस.आई. अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए गाड़ी सहित कार चालक लखबीर सिंह को भी हिरासत में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही शिरोमणि कमेटी सदस्य हलका बटाला गुरिन्द्र पाल सिंह गोरा व मैनेजर गुरतिन्द्र पाल सिंह मांटू गुरुद्वारा श्री कंध साहिब भी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल पूछा।