Edited By Mohit,Updated: 16 Jul, 2019 04:33 PM
गांव जामा रखईयां हिठाड़ में बीते दिन दो लोगों ने रात के समय 1 घर में दाखिल होकर महिला के साथ जबरदस्ती से दुष्कर्म किया और फिर वहां से फरार हो गए।
फिरोजपुर (कुमार,मनदीप): गांव जामा रखईयां हिठाड़ में बीते दिन दो लोगों ने रात के समय 1 घर में दाखिल होकर महिला के साथ जबरदस्ती से दुष्कर्म किया और फिर वहां से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं तहत थाना ममदोट में मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए ममदोट की सहायक इंस्पैक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बीते दिन जब वह घर में अकेली धी तो आरोपी बलविन्द्र सिंह निवासी गांव जामा रखईया हिठाड़ और बोहड़ सिंह निवासी गांव चक्क राऊके उसके घर में दीवार फांदकर घूस आए और उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती से बलात्कार किया और उसे मारने दी धमकियां दी।
मामले की जांच कर रही मनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।