Edited By Mohit,Updated: 14 May, 2019 03:18 PM
आसमानी बिजली गिरने कारण एक की मौत व 4 घायल होने का समाचार मिला है। लछमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत शाम गांव घुग्याना में सरपंच बलवंत सिंह के बड़े भाई हरबंस सिंह व चार अन्य व्यक्ति खेतों में काम कर रहे थे।
सादिक (दीपक): आसमानी बिजली गिरने कारण एक की मौत व 4 घायल होने का समाचार मिला है। लछमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत शाम गांव घुग्याना में सरपंच बलवंत सिंह के बड़े भाई हरबंस सिंह व चार अन्य व्यक्ति खेतों में काम कर रहे थे। मौसम खराब होने कारण अचानक आसमानी बिजली गिरने कारण हरबंस सिंह की मौत हो गई व 4 व्यक्ति घायल हो गए। गांव के लोगों द्वारा इन्हें तुरंत फरीदकोट मैडीकल में पहुंचाया गया।