ठेका दिलाने का झांसा देकर मारी 5 लाख की ठगी

Edited By swetha,Updated: 21 Jul, 2018 08:29 AM

fraud case

सिविल लाइन पुलिस ने छावनी में ठेका दिलाने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी मारने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बठिंडा (स.ह.): सिविल लाइन पुलिस ने छावनी में ठेका दिलाने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी मारने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 

जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार निवासी बठिंडा ने ई.ओ. विंग के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि प्रताप सिंह व उसकी पत्नी पूनम कौर ने उसके साथ 5 लाख की ठगी मारी है। उक्त आरोपियों ने उसको 5 लाख में छावनी में ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद उसने उनकी बातों में आकर उनको उक्त रकम दे दी। इसके बाद न तो आरोपियों ने उसे छावनी में ठेका दिलाया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!