कबाड़ स्टोर को लगी आग, लाखों का नुक्सान

Edited By Vatika,Updated: 24 Feb, 2020 09:26 AM

fire in junk store

स्थानीय नगर के वार्ड नं. 4 में एक कबाड़ की दुकान को अचानक आग लग गई। आग लगने से चाहे जानी नुक्सान से बचाव रहा पर लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

तलवंडी साबो (मुनीश): स्थानीय नगर के वार्ड नं. 4 में एक कबाड़ की दुकान को अचानक आग लग गई। आग लगने से चाहे जानी नुक्सान से बचाव रहा पर लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी अनुसार वार्ड नं. 4 में रिहायशी इलाके में बने कबाड़ खाने में अचानक दोपहर के बाद गत्ते व गट्टे को आग लग गई। पता चलते ही मोहल्ला वासियों ने आग बुझाने के लिए कार्य शुरू कर दिए। आग लगने के 2 घंटे बाद बठिंडा व गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी रामां मंडी की 2 फायर बिग्रेड भी पहुंची पर तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। कबाड़ मालिक अशोक कुमार ने बताया कि वह अपने काम पर गए थे। पीछे से कबाड़ में पडे़ गत्ते को आग लग गई, जिससे उसका लाखों का नुक्सान हो गया। घटना का पता चलते ही नवप्रीत सिंह थाना प्रभारी तलवंडी साबो व गुरप्रीत सिंह मानशाहिया पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!