Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 12:38 PM
एक नौजवान की करंट लगने से मौत हो गई। पूर्व पंचायत मैंबर गांव झलूर बिक्कर सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह (20) पुत्र बग्गा सिंह वासी झलूर जो कि बिजली मैकेनिक का कार्य सीख रहा था, आज
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): एक नौजवान की करंट लगने से मौत हो गई। पूर्व पंचायत मैंबर गांव झलूर बिक्कर सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह (20) पुत्र बग्गा सिंह वासी झलूर जो कि बिजली मैकेनिक का कार्य सीख रहा था, आज खेत में मोटर ठीक करने गया तो अचानक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया जिसको तुरंत गांववासियों ने सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।