धक्का-मुक्की करने के बाद छाती में किया चाकू से वार, मौत

Edited By Mohit,Updated: 30 Jul, 2019 06:41 PM

sangrur hindi news

चाकू से व्यक्ति का कत्ल करने पर एक व्यक्ति विरुद्ध थाना छाजली में केस दर्ज किया गया है। इंस्पैक्टर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि भाग सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका भाई सतगुर सिंह मेहनत-मजदूरी करता था।

संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): चाकू से व्यक्ति का कत्ल करने पर एक व्यक्ति विरुद्ध थाना छाजली में केस दर्ज किया गया है। इंस्पैक्टर हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि भाग सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसका भाई सतगुर सिंह मेहनत-मजदूरी करता था।

गत 28 जुलाई को वह रात करीब 9 बजे अपने कार्य से मोटरसाइकिल पर वापस अपने घर आ रहा था। जब वह पानी वाली टंकी बस स्टैंड गांव छाजली नजदीक पहुंचा तो उसने देखा कि आरोपी बिट्टू सिंह वासी छाजली उसके भाई सतगुर सिंह के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौच कर रहा था। इतने में उसका भतीजा विशाल सिंह भी मौके पर आ गया। उनके देखते-देखते आरोपी बिट्टू ने अपने हाथ में पकड़े चाकू का वार सीधा सतगुर सिंह की छाती में किया जिस कारण सतगुर सिंह सड़क पर गिर गया।

सतगुर सिंह के शोर मचाने पर आरोपी बिट्टू अपने हथियार सहित मौके से फरार हो गया। वह सतगुर सिंह को सिविल अस्पताल सुनाम लेकर गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!