मंदिर में चांदी के शेषनाग की हुई चोरी, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2020 12:29 PM

robbery in temple

प्राचीन व ऐतिहासिक सीतासर मंदिर में एक चोर द्वारा शिवलिंग के साथ शेषनाग जी की चांदी की मूर्ति चोरी कर ली गई व बड़ी चालाकी से वहां से एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।

सुनाम ऊधम सिंह वाला(बांसल): प्राचीन व ऐतिहासिक सीतासर मंदिर में एक चोर द्वारा शिवलिंग के साथ शेषनाग जी की चांदी की मूर्ति चोरी कर ली गई व बड़ी चालाकी से वहां से एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।


इस संबंधी मंदिर प्रबंधक हरिदेव गोयल ने बताया कि आज सुबह सवा 7 बजे के करीब एक चोर द्वारा सीतासर मंदिर में शिव मंदिर में शिवलिंग के साथ शेषनाग जी की मूर्ति को चुरा लिया गया जोकि लगभग 750 ग्राम चांदी की थी। उसके बाद वह मंदिर में से निकलकर एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गया, सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। 

उन्होंने कहा कि प्रशासन चोर को जल्द से जल्द पकड़े। इस मौके पर थाना मुखी जतिन्द्रपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पास सी.सी.टी.वी. फुटेज आई है जिसकी उनके द्वारा जांच की जा रही है तथा बनती कार्रवाई की जाएगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!