Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 05:38 PM
जेल में बंद अपने पुत्र से मिलने आई मां की जेब में से पुलिस ने सुक्खा बरामद किया है।
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल):जेल में बंद अपने पुत्र से मिलने आई मां की जेब में से पुलिस ने सुक्खा बरामद किया है।
जानकारी देते हुए थाना सिटी के ए एस आई गुरदीप सिंह ने बताया कि रवि कुमार पुत्र सेवक सिंह वासी बरनाला जो कि एक्साइज एक्ट अधीन जेल में बंद है। उससे साथ मुलाकात करने के लिए उसकी मां रौशनी पत्नी सेवक सिंह निवासी बरनाला आई थी। ड्यूटी दौरान जब पुलिस कर्मचारियों ने उसकी तलाशी ली तो उसकी कोट की जेब में से दो पुडियां सुक्खा गुट्टी बरामद हुर्इं। पुलिस ने उसके विरुद्ध एक्साईज एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया है।