Edited By swetha,Updated: 05 Dec, 2018 09:01 AM
पुलिस ने 2 व्यक्तियों को 20 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ हंडिआया के सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान दाना मंडी हंडिआया पहुंचे तो शाम करीब 5 बजे उन्होंने देखा कि 2 व्यक्ति...
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): पुलिस ने 2 व्यक्तियों को 20 ग्राम नशीले पाऊडर सहित काबू किया है। जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ हंडिआया के सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान दाना मंडी हंडिआया पहुंचे तो शाम करीब 5 बजे उन्होंने देखा कि 2 व्यक्ति एक लिफाफे में से कुछ खा रहे थे जिन्होंनेे पुलिस पार्टी को देखकर उक्त लिफाफा छुपा लिया।
शक के आधार पर उक्त व्यक्तियों को काबू करते हुए उनकी तलाशी दौरान उनसे 20 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया। पुलिस ने उक्त आरोपियों गुरतेज सिंह व अमरेन्द्र सिंह विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।