Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 10:24 AM
आजकल बाजारों में खाने वाली चीजें जहरीली मिल रही हैं। खास कर दूध, खोया, पनीर को सिंथैटिक सामग्री मिलाकर बनाया जा रहा है। इन चीजों को खाने से लोग भयानक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अब कोई भी खाने की चीज शुद्ध नहीं मिल रही। इलाके में कैंसर की...
बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल) : आजकल बाजारों में खाने वाली चीजें जहरीली मिल रही हैं। खास कर दूध, खोया, पनीर को सिंथैटिक सामग्री मिलाकर बनाया जा रहा है। इन चीजों को खाने से लोग भयानक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अब कोई भी खाने की चीज शुद्ध नहीं मिल रही। इलाके में कैंसर की बीमारी ने भयानक रूप धारण कर लिया है।
मिलावटी चीजें खाने से लोग बल्ड प्रैशर, शूगर, पेट की बीमारियों से भी ग्रस्त हो रहे हैं। मिलावटखोरों को सख्त सजा देने के लिए कानून में कोई कड़ा प्रावधान नहीं है जिसका लाभ ये मिलावटखोर उठा रहे हैं।अब मिलावटखोरों के विरुद्ध सामाजिक, धार्मिक तथा व्यापारिक संगठनों ने आवाज उठानी शुरू कर दी है क्योंकि गत दिवस जिला बरनाला में नकली दूध बनाने वाली एक फैक्टरी में छापा मारकर फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार किया गया था। उस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में नकली तथा यूरिया मिक्स दूध की सप्लाई की जाती थी। जिस कारण लोगों में मिलावटखोरों के विरुद्ध गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने एक स्वर से मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की कार्रवाई की मांग की है।
मिलावटखोरों की सहायता करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
सांझा आसरा वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बिट्टू ने कहा कि आमतौर पर देखने में आता है कि मिलावटखोर कुछ अधिकारियों से मिलकर मिलावटी चीजें बेचने में सफल हो रहे हैं। जो भी मिलावटखोर पकड़े जाते हैं वे कई वर्षों से इस कार्य को अंजाम दे रहे होते हैं। यह सब कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से ही हो पाता है। आरोपी अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिनके क्षेत्र में काफी वर्षों से इस प्रकार का सामान बिक रहा होता है।