केबल का काम कर रहे व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा, मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2024 04:21 PM

man died in accident

गत रात्रि केबल की मुरम्मत का काम कर रहे एक नौजवान पर जे.सी.बी. हाइड्रा मशीन के चढ़ने के चलते उसकी मौत हो गई।

धूरी : गत रात्रि केबल की मुरम्मत का काम कर रहे एक नौजवान पर जे.सी.बी. हाइड्रा मशीन के चढ़ने के चलते उसकी मौत हो गई। इस संबंधी थाना सदर धूरी के अधीन पड़ती पुलिस चौकी भलवान के इंचार्ज गुरमेल सिंह भुल्लर ने बताया कि संजीव कुमार वासी धर्मपुरा मोहल्ला धूरी द्वारा पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान के अनुसार वह और उसका साथी जतिंदर कुमार उर्फ काला (45) वासी धूरी गांव, केबल का काम करते थे। गत दिवस धूरी-मानवालां रोड पर केबल खराब होने संबंधी मिली शिकायत के चलते वह दोनों वहां पर केबल ठीक करने के लिए गए थे।

इस रोड पर केबल की एक तार टूटी हुई थी, जिसे कि वह सड़क के किनारे बैठ कर उस तार की मुरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार जे.सी.बी. हाइड्रा मशीन उसके साथ जतिंदर कुमार उर्फ काला पर चढ़ गई तथा उसने भी मुस्तैदी दिखाते हुए मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस हादसे में घायल हुए जतिंदर कुमार को इलाज हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर कि उसकी गंभीर हालत के मद्देनजर प्रारंभिक चिकित्सा सहायता के उपरांत उसे पटियाला रैफर कर दिया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उक्त बयानों के आधार पर जे.सी.बी. हाइड्रा चालक जतिंदर सिंह वासी धूरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!