Edited By bharti,Updated: 25 Sep, 2018 11:43 AM
भारी वर्षा के बावजूद कुल हिन्द मिड-डे मील वर्कर्ज जिला संगरूर द्वारा रैली कर डी.सी. संगरूर को मांग...
संगरूर (विवेक सिंधवानी, यादविन्द्र,बेदी): भारी वर्षा के बावजूद कुल हिन्द मिड-डे मील वर्कर्ज जिला संगरूर द्वारा रैली कर डी.सी. संगरूर को मांग पत्र दिया गया। रैली को संबोधित करते राज्य की वाइस अध्यक्ष जसमेल कौर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार निरंतर वर्करों को झूठे लारों से ही परचा रही है। तेल की कीमतों में निरंतर वृद्धि होने से वर्कर 1700 रुपए महीने पर काम करने को मजबूर हैं, मान भत्ता भी सिर्फ 10 महीने का ही मिलता है, दुर्घटना जो जाने पर वर्करों का घर बिक जाता है, सरकार द्वारा कोई मैडीकल सुविधा नहीं, न ही मरने उपरांत कोई मुआवजे का प्रावधान है। यूनियन के नेता सर्वजीत सिंह ने कहा कि सरकार अपने फैसले अनुसार कम से कम 18000 रुपए वेतन लागू करे। इस मौके सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि वेतन में वृद्धि न की तो सरकार खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर देवराज वर्मा, मक्खन सिंह, मनजीत कौर, निर्मला कौर, शिव दियाल, सिमरन कौर, नसीब कौर, परमजीत कौर, सीमा, गुरमीत, बंत सिंह ने संबोधित किया।
ये हैं मांगें
18 हजार रुपए वेतन दिया जाए।
वेतन निरंतर महीने वाइज मिलना चाहिए।
वर्करों का बीमा किया जाए।
गर्मियों व सर्दियों की वर्दियां दी जाएं।
दुर्घटना होने के बाद मुआवजा दिया जाए।
सरकारी मुलाजिम की तरह छुट्टियां दी जाएं।
फालतू काम से मुक्ति दी जाए।
रसोई व डाक्टरी किट दी जाए।
जहां सिलैंडर नहीं हैं, वहां सिलैंडरों का प्रबंध किया जाए।