Edited By swetha,Updated: 15 Apr, 2019 09:58 AM
अमरीका भेजने का झांसा देकर 4 लाख 30 हजार रुपयों की ठगी मारने के आरोप में 2 व्यक्तियों विरुद्ध थाना सिटी-1 बरनाला में केस दर्ज किया गया है।
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल):अमरीका भेजने का झांसा देकर 4 लाख 30 हजार रुपयों की ठगी मारने के आरोप में 2 व्यक्तियों विरुद्ध थाना सिटी-1 बरनाला में केस दर्ज किया गया है।
सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने एक दख्र्वास्त पुलिस अधिकारियों को दी कि उसे अमरीका भेजने का झांसा देकर आरोपियों अनवर सिंह लहल और कनवर सिंह श्री अमृतसर साहिब ने 4.30 लाख रुपए हासिल कर ठगी मारी है। पुलिस ने उसकी दख्र्वास्त की जांच करने उपरांत उक्त आरोपियों विरुद्ध केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।