Edited By swetha,Updated: 12 Dec, 2018 10:14 AM
फेसबुक पर व्यापारी को महिला के साथ दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। महिला ने 3 अन्य लोगों के साथ उक्त व्यापारी को ब्लैकमेल कर 8 लाख ऐंठ लिए। उक्त मामले संबंधी पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर 2 महिलाओं सहित 4 लोगों विरुद्ध केस दर्ज किया है।
सुनाम ऊधम सिंह वाला(मंगला, बांसल): फेसबुक पर व्यापारी को महिला के साथ दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। महिला ने 3 अन्य लोगों के साथ उक्त व्यापारी को ब्लैकमेल कर 8 लाख ऐंठ लिए। उक्त मामले संबंधी पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर 2 महिलाओं सहित 4 लोगों विरुद्ध केस दर्ज किया है।
इस संबंधी थाना शहरी प्रमुख भरपूूर सिंह ने बताया कि स्थानीय एक व्यापारी की 4 महीने पहले रजनी नाम की महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती हो गई जोकि विजय कुमारी के घर रहती थी। इस दौरान वह विजय कुमारी के घर रजनी को मिलने भी गया था। करीब 2 महीने पहले व्यापारी ने उसके साथ बातचीत करनी बंद कर दी।फिर उक्त महिला ने मांग की कि वह उसे पैसे दे देगा तो व्हाट्सएप पर की गई चैटिंग डिलीट कर देगी अन्यथा इसको सार्वजनिक करके उसको बदनाम करेगी।
उसने बदनामी के डर से उक्त महिला व उसके अन्य 3 साथियों को 8 लाख रुपए दे दिए। उसके बाद रजनी, विजय कुमारी, सबीर व प्रेमचंद का कुछ दिनों बाद उसको फिर से फोन आया कि उनको आकर मिले। वह बहुत परेशान हो गया था और उसने मामला पुलिस में दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में धारा 384, 120 बी तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।