Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Feb, 2020 12:11 PM
पूर्व सैनिक सेवानिवृत्त होने के बाद वह अपने गांव में खेतीबाड़ी करता था।
बरनाला(स.ह.): पंजाब में स्वाइन फ्लू के कई मामले सामने आए थे, जिनमें कई मरीजों की मौत भी हो गई थी। ताजा मामला बरनाला के गांव पक्खोके में सामने आया है, जहां स्वाइन फ्लू के कारण पूर्व सैनिक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व सैनिक जसविन्दर सिंह (49) सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गांव में खेतीबाड़ी करता था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और बुखार-खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रैफर कर दिया था, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।