रोती हुई बड़े बेटे से बोली सैनिक जवान की मां ‘डायन मौत’ ने हमसे तेरा छोटा भाई छीन लिया

Edited By swetha,Updated: 20 Sep, 2018 12:06 PM

death of army man

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज मिलिट्री कैंप में घटित गोली कांड जिसमें एक जवान ने अपनी ही रैजीमैंट के 2 जवानों को गोलियां मारकर स्वयं भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।  जसवीर सिंह का शव सुबह 7 बजे मिलिट्री की गाड़ी द्वारा जे.सी.ओ. लखविंद्र...

बरनाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज मिलिट्री कैंप में घटित गोली कांड जिसमें एक जवान ने अपनी ही रैजीमैंट के 2 जवानों को गोलियां मारकर स्वयं भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।  जसवीर सिंह का शव सुबह 7 बजे मिलिट्री की गाड़ी द्वारा जे.सी.ओ. लखविंद्र सिंह,सूबेदार लखबीर सिंह के नेतृत्व में जैसे ही उसके घर पहुंचा तो 2 दिन से गम में डूबे पारिवारिक सदस्य माता गुरमीत कौर, पिता निरभै सिंह व बड़े भाई जगदीप सिंह रोते हुए विलाप करने लगे। 

मतृक की माता शव के बक्से की फट्टियां उखाड़कर विलाप करती हुई अपने बड़े बेटे को कह रही थी कि डायन मौत ने हम से तेरा छोटा भाई छीन लिया है, तेरी कोई बहन नहीं इसलिए अब तू ही हमारा सहारा रह गया है।  जसवीर सिंह सिंह की माता का विलाप देखा नहीं जा रहा था। जूनियर कैंप कमांडर लखविंद्र सिंह,सूबेदार लखबीर सिंह ने बताया कि हमें व हमारी सिख रैजीमैंट को यकीन नहीं आ रहा कि जसवीर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया, क्यों उसने किसी के साथ अपनी परेशानी सांझी नहीं की। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा संगरूर से आए आर्म्ड रैजीमैंट के जवानों द्वारा बिना हथियारों से आने और गार्ड ऑफ ऑनर न देने पर नाराजगी जाहिर की गई। 

PunjabKesari
 
जसवीर सिंह 4 महीने पहले ही रंगरूटी करने रैजीमैंट में आया था
जसवीर सिंह 4 महीने पहले ही रंगरूटी करने हमारी रैजीमैंट में आया था हमारी रैजीमैंट को इस बात का दुख है कि इतनी दुखदायी घटना को अंजाम देने से पहले यदि कोई दुख था तो हमारे साथ सांझा क्यों नहीं किया। पूर्व सैनिक यूनाईटेड वैल्फेयर सोसायटी बरनाला ने प्रशासन की गैर हाजिरी प्रति रोष व्यक्त किया। 

पुलिस प्रशासन व डी.सी. दफ्तर से कोई अधिकारी नही पहुंचा
हरदीप सिंह रंधावा उपाध्यक्ष, पूर्व सूबेदार महेन्द्र सिंह सिद्धू ने कहा कि संस्कार मौके पुलिस प्रशासन व डी.सी. दफ्तर द्वारा किसी अधिकारी का न पहुंचना सेना की देश के लिए की सेवाओं की अनदेखी है। जब सैनिक सेना में जाता है यह निश्चित होता है कि उसके  कभी भी गोली लग सकती है हम डी.सी. बरनाला के पास भी रोष व्यक्त करेंगे। एम.एल.ए. गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मौके पर पहुंचकर परिवार से दुख सांझा किया।मृतक जसवीर सिंह के संस्कार समय सम्मान देने के लिए लैफ्टीनैंट जनरल रनवीर सिंह जी.ओ.सी. नार्दर्न कमांड, ब्रिगेडियर नवदीप बराड़, मेजर जनरल वी.एस. रानाडे, एम.टी.एन. डिवीजन द्वारा फूल मालाओं के रूप में गार्ड ऑफ ऑनर भेजे गए। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!