Edited By Anjna,Updated: 24 May, 2018 12:18 PM
पोक्सो एक्ट अधीन 2 व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार पीड़ित ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि आरोपी सतनाम सिंह उर्फ काला मेरे पिता का दोस्त था और हमारे घर पारिवारिक मैंबर की तरह रहता था। मार्च महीने में होली के एक दिन बाद जब...
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): पोक्सो एक्ट अधीन 2 व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार पीड़ित ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि आरोपी सतनाम सिंह उर्फ काला मेरे पिता का दोस्त था और हमारे घर पारिवारिक मैंबर की तरह रहता था। मार्च महीने में होली के एक दिन बाद जब हमारे घर में कोई नही था तो उक्त आरोपी सतनाम सिंह ने मेरे साथ दुष्कर्म करने के बाद धमकियां दी। 20 दिन पहले सतनाम सिंह ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया व धमकियां दी।
अब करीब 5-6 दिन पहले सतनाम सिंह उसे स्कूल से यह कहकर ले आया कि तेरा पिता बीमार है और उसे गाड़ी में बैठा लिया जिसको आरोपी बोनी सिंह चला रहा था। गाड़ी दाना मंडी नजदीक रोककर आरोपी बोनी सिंह ने अपने फोन में उसकी अश्लील फोटो खींच ली व उसे डराने-धमकाने लगे। इतने में एक व्यक्ति वहां आ गया जिसको देखकर उक्त आरोपी उसको गाड़ी से धक्का देकर नीचे फैंककर भाग गए व वह उक्त व्यक्ति के साथ घर आ गई। पुलिस ने पीड़ित के बयानों की जांच करने उपरांत उक्त आरोपियों विरुद्ध केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।