Edited By Mohit,Updated: 08 Nov, 2018 06:12 PM
एक व्यक्ति के साथ 9 लाख रूपयों की ठगी मारने पर तीन व्यक्तियों के विरूद्ध थाना सिटी बरनाला में केस दर्ज किया गया है। सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि मुदई मुनीश बांसल वासी बरनाला ने एक दर्खास्त पुलिस अधिकारियों को दी कि.....
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): एक व्यक्ति के साथ 9 लाख रूपयों की ठगी मारने पर तीन व्यक्तियों के विरूद्ध थाना सिटी बरनाला में केस दर्ज किया गया है। सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि मुदई मुनीश बांसल वासी बरनाला ने एक दर्खास्त पुलिस अधिकारियों को दी कि 10-8-17 को आरोपी अजय कुमार और वैजनाथ वासी सेखा रोड़ बरनाला ने मुदई से अपने रिश्तेदार आरोपी हेम सिंह को गारंटी पर 9 लाख रूपए दिलवा दिए। जिसकी गारंटी स्वरूप हेम सिंह ने एक चैक दिया था। काफी समय व्यतीत हो जाने के बावजूद पैसे न मिलने के कारण मुदई ने उक्त चैक बैंक में लगाया दिया जो फंड की कमी के कारण बाऊंस हो गया। पुलिस ने मुदई की दर्खास्त की जांच करने उपंरत उक्तान आरोपियों विरूद्ध केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।