Edited By Mohit,Updated: 06 Aug, 2020 03:46 PM
करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। जानकारी देते थाना महलकलां के पुलिस अधिकारी.............
बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। जानकारी देते थाना महलकलां के पुलिस अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि सुखदीप सिंह वासी सहजड़ा अपने खेत में काम कर रहा था। जब वह मोटर स्टार्ट करने लगा तो मोटर में से करंट आ गया। उसको उठाकर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। इसी तरह से बरनाला के पुलिस अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह वासी नाईवाला रोड सुबह 7 बजे के करीब अपने खेत में पानी लगाने गया था जब वह मोटर स्टार्ट करने लगा तो अचानक ही करंट आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।