ससुराल वालों से परेशान होकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Edited By swetha,Updated: 01 Sep, 2019 09:04 AM

suicide case

तरनतारन के अधीन आते गांव झामके खुर्द में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीली चीज निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

तरनतारन(रमन): तरनतारन के अधीन आते गांव झामके खुर्द में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीली चीज निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक विवाहिता के पिता के बयानों पर कारवाई करते हुए थाना झब्बाल की पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

इस दौरान जानकारी देते हुए मृतका के पिता कारज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी जगरूप कौर की शादी जसवंत सिंह पुत्र करम सिंह निवासी झामके खुर्द के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का पति विदेश रहता है और उसके पीछे से उनकी बेटी की सास सविंदर कौर पत्नी करम सिंह, जेठ बलविंदर सिंह, जेठानी सुखविंदर कौर, ननद बलजीत कौर निवासी शकरी और जेठ का लड़का जरमनजीत सिंह अकसर ही उनकी बेटी जगरूप कौर के साथ झगड़ा करते थे। जिसकी वजह से उनकी बेटी हमेशा परेशान रहती थी और इसी परेशानी के चलते उसने कोई जहरीली चीज निगल कर आत्म हत्या कर ली। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इस दौरान थाना झब्बाल के थानेदार बलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित घटना स्थान पर पहुंच कर मृतका की लाश को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!