Edited By Vaneet,Updated: 19 Sep, 2020 12:34 PM
सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल प्रधान शिरोमणि कमेटी को आदेश देकर विश्वभर में ...
अमृतसर(अनजान): सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल प्रधान शिरोमणि कमेटी को आदेश देकर विश्वभर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के वृद्ध स्वरूपों का संस्कार करने वाले अंगीठा साहिबान पर अगले आदेशों तक पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने आदेश दिया है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगीठा स्थान खुशहालपुर (देहरादून), गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा माई भागो (नई दिल्ली) और भोपाल मध्य प्रदेश की जांच करवाई जाए।
सिंह साहिब ने किसानों के लिए ङ्क्षचता जाहिर करते कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं। भारत की आॢथकता खेती पर निर्भर करती है। भारत के किसानों को बचाने के लिए उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाना चाहिए, इसलिए ऐसे कानून नहीं होने चाहिएं, जो किसानों को बर्बाद करें।