Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jan, 2018 09:33 AM
दहशत फैलाने की नीयत से हवा में गोली चलाने के आरोप में थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने निर्मल सिंह व उसके लड़के राजू निवासी गुरनाम नगर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमृतसर(संजीव): दहशत फैलाने की नीयत से हवा में गोली चलाने के आरोप में थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने निर्मल सिंह व उसके लड़के राजू निवासी गुरनाम नगर के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
गुरमुख सिंह ने बताया कि उसके लड़के वरपाल सिंह व उक्त आरोपी निर्मल सिंह ने सुल्तानविंड रोड पर एक संयुक्त जायदाद खरीदी थी, मगर आरोपी उसे रजिस्टर नहीं करवा रहा था जब वह अपने लड़के वरपाल सिंह के साथ उसे पूछने के लिए गया तो आरोपी ने अपने लड़के के साथ मिलकर हवा में गोली चलाई और उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।