Edited By Updated: 30 May, 2016 01:57 PM
थाना ब्यास की पुलिस ने मां की मिलीभगत से विवाह का झांसा देकर नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले नौजवान और उसकी मां के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
अमृतसर (अरुण): थाना ब्यास की पुलिस ने मां की मिलीभगत से विवाह का झांसा देकर नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले नौजवान और उसकी मां के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव दाऊद निवासी उक्त लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रविशेर सिंह उसके इलाके में ही रहता है। रविशेर अपनी मां की मदद से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद जब लड़की ने शादी करवाने के लिए जोर डाला तो साफ मुकर गया और गाली-गलौच पर उतर आया।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।