Edited By swetha,Updated: 20 Mar, 2020 02:40 PM
नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना लोपोके की पुलिस ने गुरलाल सिंह निवासी चक्क मिश्रीखां पर केस दर्ज किया है।
अमृतसर(संजीव): नाबालिगा से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना लोपोके की पुलिस ने गुरलाल सिंह निवासी चक्क मिश्रीखां पर केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि गत दिवस वह घर में सफाई कर रही थी, तभी आरोपी अंदर आया और उसे अकेला देख उसे बाजू से पकड़ बिस्तर पर ले गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह पर हाथ रख उससे दुष्कर्म कर डाला। कुछ देर बाद उसने शोर मचाया तो उसके चाचा-चाची घर में आ गए, जिन्हें देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।