Edited By swetha,Updated: 06 Jun, 2018 01:53 PM
थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने मार देने की नीयत से फायर करने के आरोप में एक व्यक्ति के अलावा 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तरनतारन(रमन): थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने मार देने की नीयत से फायर करने के आरोप में एक व्यक्ति के अलावा 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना पक्चा पक्कां दिलराज सिंह पुत्र सर्वण सिंह निवासी खालड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपनी मंगेतर के साथ अमृतसर से जरूरी सामान लेकर गाड़ी पर सवार होकर वापस आ रहा था। गांव बूड़ चंद के नजदीक एक कार नंबर पी.बी 46-एस-4955 जिसे चमकौर सिंह निवासी दुबली चला रहा था, ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। जब वह अपनी कार से नीचे उतरने लगा तो उक्त व्यक्ति के साथ अन्य 4 व्यक्तियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए फायर करने शुरू कर दिए। दिलराज सिंह ने आरोप लगाए कि आरोपी उसकी मंगेतर के साथ प्यार करता है और उन दोनों की शादी में रुकावट डालना चाहता है। ए.एस.आई. राजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।