सोने के लेन-देन को लेकर गुरु बाजार के पास चली गोली, फैली सनसनी

Edited By swetha,Updated: 18 Aug, 2019 01:23 PM

firing case

सोने के लेन-देने में दोपहर बाद गुरू बाजार के पास काठियांवाले बाजार में गोली चलने से सोना बाजार में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

अमृतसर(सफर): सोने के लेन-देने में दोपहर बाद गुरू बाजार के पास काठियांवाले बाजार में गोली चलने से सोना बाजार में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। गोली चलाने वाले आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस शिकायतकत्र्ता के आधार पर आरोपियों के खिलाफ खबर लिखे जाने तक थाना कोतवाली में मामला दर्ज करने में जुटी हुई थी। गोली चलाने का आरोप दोनों पक्षों के तरफ से लगाया जा रहा है, कुल 11 गोलियां चलने की खबर है।  

जानकारी के अनुसार गुरु बाजार के पास काठियांवाला बाजार में सोने के आभूषण विक्रेता बार्डर सिंह पर मंदीप सिंह व त्रिलोचन सिंह ने निवासी भगतांवाला ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने हवा में 11 फायर किए। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में दहशत फैल गई। आनन-फानन में आसपास की दुकानें बंद होने लगीं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने बाजार में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आसपास इलाके में पुलिस का पहरा बिठा दिया है। ए.डी.सी.पी.वन जगजीत सिंह वालिया कहते हैं कि इस मामले में गोली चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने की हिदायतें थाना कोतवाली पुलिस को दे दी गई हैं। 

खंगाली जा रही है सी.सी.टी.वी.फुटेज 
उधर, थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह मल्ली कहते हैं कि मामले में जांच चल रही है, सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगाली जा रही है।

गोली से दहशत, तलवार से जख्मी
कठियावाला बाजार में आज कुल 11 गोलियां चलीं। सभी गोलियां हवाई फायर थीं। गोलियां चलने से जहां इलाके में दहशत फैल गई, वहीं तलवार के वार से 2 जख्मी हो गए। जख्मी मंदीप सिंह व त्रिलोचन सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया हा जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने में जुटी थी। 

बार्डर सिंह बोले-दुकान पर आकर गोलियां चलाईं
गुरु बाजार स्थित काठियांवाला बाजार में सोने के आभूषणों का काम करने वाले रंजीत सिंह के बेटे बार्डर सिंह कहते हैं कि मंदीप सिंह व त्रिलोचन सिंह अपने कुछ साथियों के साथ उनकी दुकान पर आए। दुकान पर आते ही उन्होंने 15 लाख रुपए मांगने लगे। इसी बीच बार्डर सिंह व मंदीप सिंह के बीच कहासुनी बढ़ गई। मंदीप सिंह ने दुकान के भीतर बार्डर सिंह पर हमला कर दिया। इसी दौरान बार्डर सिंह के पिता रंजीत सिंह अचानक दुकान पर आए तो देखा कि बेटे पर कुछ लोग दुकान के भीतर हमला कर रहे हैं तो उन्होंने अपनी पिस्तौल निकाल कर उनकी कनपटी पर लगा रखी है। रंजीत सिंह ने तुरंत अपनी पिस्तौल निकाल कर हवा में 3 फायर कर दिए। इसी बीच आरोपी हवा में 8 गोलियां दागते हुए भाग खड़े हुए। 

15 लाख लेने थे, लेने गए तो हमला कर दिया : मंदीप सिंह 
मंदीप सिंह कहते हैं कि उन्होंने रंजीत सिंह व बार्डर सिंह से 15 लाख रुपए लेने थे। आज बार्डर सिंह ने उन्हें दुकान पर बुलाया था। वह जब दुकान पर पहुंचे तो बार्डर सिंह ने 15 लाख रुपए लौटाने के बजाए आरोप लगा दिया कि 500 ग्राम सोना मंदीप सिंह दुकान से उठा कर ले गया है। इसी बीच बात बढ़ी तो बार्डर सिंह ने तलवार से उनके गले पर वार कर दिया। इसी बीच त्रिलोचन सिंह बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। सी.सी.टी.वी.में सब कुछ रिकार्ड है लेकिन पुलिस को सी.सी.टी.वी.फुटेज नहीं दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!