Edited By Updated: 29 Nov, 2015 09:09 PM
पंजाब में बेरोजगारों को सरकारी विभागों में 1.13 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जायेगी...
तरनतारन: पंजाब में बेरोजगारों को सरकारी विभागों में 1.13 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जायेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज खंडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन के बाद पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को प्रक्रिया के तहत भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि समूची भर्ती प्रक्रिया मेेरिट के आधार और पूरी तरह पारदर्शी होगी। अकाली दल-भाजपा गठबंधन अपनी जनपक्षीय और विकास नीतियों के कारण अगले चुनाव में फिर शानदार जीत हासिल करेगा। लोग अमन-शांति, आपसी सद्भावना और विकास में यकीन रखते हैं जिसे सत्तारूढ़ गठबंधन ने हर हाल में कायम रखा है। लोग सरकार के काम से संतुष्ट हैं।
बादल ने कहा कि सरकार का मुख्य एजेंडा राज्य का सर्वपक्षीय विकास है और हर हलके के विकास कार्यो के लिए 25-25 करोड़ रूपए का अनुदान जारी किया है। गांव तथा शहरों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।