Edited By Updated: 24 May, 2016 11:42 AM
गांव बुशैहरा में गत रात कुछ अज्ञात चोरों ने ...
मूनक (रांझा, सैनी): गांव बुशैहरा में गत रात कुछ अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर के साथ लगते कमरे की एक खिड़की का शीशा तोड़कर करीब 2 लाख रुपए चोरी कर लिए। घर के मालिक की नींद खुल तो अज्ञात चोरों ने चाकुओं से उस पर कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रजिंद्रा अस्पताल पटियाला को रैफर कर दिया गया।
किसान सुखविंद्र सिंह व उसके परिजन अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोर एक कमरे की साइड से एक खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए व अलमारी की दराज में से सुबह 3 बजे 2 लाख रुपए चोरी कर लिए। इन चोरों की आवाज सुखविंद्र सिंह ने सुनी तो शोर मचाते हुए उक्त चोर से हाथापाई की जिस पर चोर ने उसकेपेट में चाकू से प्रकार कर दिया। परिवार के मैंबरों को जब पता चला तो उन्होंने लोगों को एकत्र करके गंभीर रूप से घायल सुखविंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया।