Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 07:30 AM
बस्ती दानिशमन्दां के शिवाजी नगर में रहने वाले सन्नी पुत्र राज कुमार की संदिग्धावस्था में जहरीली वस्तु का सेवन करने से हालत बिगड़ गई जिसे परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
जालंधर(स.ह.): बस्ती दानिशमन्दां के शिवाजी नगर में रहने वाले सन्नी पुत्र राज कुमार की संदिग्धावस्था में जहरीली वस्तु का सेवन करने से हालत बिगड़ गई जिसे परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना 5 की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया है। एस.एच.ओ. सुखवीर सिंह ने बताया कि मृतक सन्नी की पत्नी परमजीत ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सन्नी नशे करने का आदी था, सिविल अस्पताल से उसका उपचार चल रहा था।
गत दिवस भी वह अस्पताल से दवाई लाया था। आज सन्नी उठ नहीं रहा था, उसे वे अस्पताल लेकर आए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हो सकता है कि दवाई की ओवर-डोज के कारण सन्नी की मौत हो गई हो। एस.एच.ओ. सुखवीर सिंह ने बताया कि सन्नी के खिलाफ करीब 9 केस दर्ज हैं जिनमें शराब तस्करी, चोरी व लूटपाट आदि के केस शामिल हैं।