Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 10:40 AM
गत दिनों निजात्म नगर में खस्ता हाल छत गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला सीता देवी पत्नी रामानंद सरदार की आज उपचार के दौरान एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। थाना नं. 5 की पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।
जालंधर (शौरी): गत दिनों निजात्म नगर में खस्ता हाल छत गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला सीता देवी पत्नी रामानंद सरदार की आज उपचार के दौरान एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। थाना नं. 5 की पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।
ए.एस.आई रविंद्र सिंह ने बताया कि सीता देवी, उसके पति व बच्चे निजात्म नगर के घर में कमरा किराए पर लेकर रहते थे। 19 जून शाम को उक्त कमरे में सीता देवी, उसके पति व बच्चे मौजूद थे तो उसकी छत गिर गई थी। इससे सीता देवी के सिर पर गंभीर चोटें लगीं जबकि बाकी बच गए थे। सीता के परिजनों ने पुलिस को कोई बयान दर्ज नहीं करवाया है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।