महिला ने लगाया व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 09:43 PM

woman accused of rape

28 वर्षीय विवाहिता के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति की तरफ से बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता सोनिया (काल्पनिक नाम) निवासी किशनपुरा चौक ने बताया कि उसकी शादी को करीब 1 साल का समय हो चला है। उसका पति पेंट का काम करता है। गांव नगल में रहने वाले...

जालंधर(शौरी): 28 वर्षीय विवाहिता के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति की तरफ से बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता सोनिया (काल्पनिक नाम) निवासी किशनपुरा चौक ने बताया कि उसकी शादी को करीब 1 साल का समय हो चला है। उसका पति पेंट का काम करता है। गांव नगल में रहने वाले एक बाबा के पास वह और उसका पति अकसर माथा टेकने जाते हैं। बाबा के पास एक दम्पति जिनका नाम सुक्खा व भोली है, भी अकसर आते थे। 
 

बाबा के कहने पर कुछ माह पहले उन्होंने सुक्खा व भोली को अपने घर में कुछ दिनों के लिए रखा लेकिन इस बीच सुक्खा उस पर बुरी नजर रखने लगा तो उन्होंने उसे व उसकी पत्नी को घर से जाने को कह दिया और वह होशियारपुर जाकर रहने लगे।सोनिया ने कहा कि कुछ दिन बाद बाबा ने उसे फोन कर कहा कि वह धार्मिक स्थल पर सुक्खा व भोली के साथ आकर माथा टेके। बीते सोमवार उक्त दम्पति कार में उसे ले गए और लम्बा पिंड चौक के पास उसे रुमाल में बेहोशी की दवा सुंघा कर साथ ले गए। 

होश आने पर पता चला कि उसे जांलधर-होशियारपुर रोड पर स्थित चौहाल में एक कमरे में रखा गया है जहां सुक्खा का ससुर जोकि 55 वर्ष का है, वह मौजूद था। इसके बाद सुक्खा का ससुर उसके साथ बलात्कार करने लगा। करीब 3 दिन उसने उसे हवस का शिकार बनाया। आखिरकार बीती रात सुक्खा का ससुर शराब पीकर सो गया तो वह रात करीब 7.30 बजे किसी तरह वहां से भागी और एक बस को रोक कर कंडक्टर को सारी बात बताई, जिसने उसे बस पर बिठाकर फगवाड़ा पहुंचाया और उसका पति उसे फगवाड़ा से लेकर जालंधर आया। विवाहिता ने 181 नंबर पर काल कर शिकायत दर्ज करवाई, हालांकि थाना नं. 3 की पुलिस के पास भी विवाहिता शिकायत देने पहुंची लेकिन मामला होशियारपुर का होने के कारण विवाहिता व उसके पति रविवार होशियारपुर की पुलिस को शिकायत देने जा रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!