Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 12:47 AM
थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने पत्नी को नशीली गोलियां खिला कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व जान...
निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा): थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने पत्नी को नशीली गोलियां खिला कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उसके पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार निहाल सिंह वाला निवासी महिला ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसकी शादी साढ़े 3 वर्ष पहले जगजीत सिंह के साथ हुई थी तथा किसी कारण करीब 2 वर्ष से वह उससे अलग रह रही थी। 10 जुलाई को गण्यमान्य व्यक्तियों द्वारा राजीनामा करवाने पर उसका पति उसे अपने घर ले आया तथा नशीली गोलियां खिला कर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए व जान से मारने की धमकी दी। उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी थानेदार बलराज मोहन ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति जगजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।