Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 01:17 PM
थाना वैरोवाल की पुलिस ने सैनिक हत्याकांड मामले का सोमवार को पर्दाफाश करते कलयुगी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। कलयुगी पत्नी के देवर के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने अपने सैनिक पति की देवर के साथ मिलकर हत्या की थी।
तरनतारन (रमन) : थाना वैरोवाल की पुलिस ने सैनिक हत्याकांड मामले का सोमवार को पर्दाफाश करते कलयुगी पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। कलयुगी पत्नी के देवर के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने अपने सैनिक पति की देवर के साथ मिलकर हत्या की थी।
गांव फतेहपुर बदेशा निवासी हरप्रीत सिंह (32) सिख रैजीमैंट में सिपाही तैनात था। उसकी ड्यूटी कारगिल में थी। 29 अगस्त को हरप्रीत सिंह 2 सप्ताह की छुट्टी लेकर घर लौटा था। 31 अगस्त की सुबह उसका रईया को जाती नहर में (गांव उप्पल समीप) लहूलुहान शव मिला। नहर के किनारे उसकी आल्टो कार (नं.-पी.बी.-46, वी-8093) खड़ी मिली, कार के शीशे टूटे हुए थे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रीतइन्द्र सिंह ने शव कब्जे में लेकर पिता धर्म सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया था।
एस.एस.पी. दर्शन सिंह मान ने प्रैस कांफ्रैंस दौरान बताया कि डी.एस.पी. प्यारा सिंह की अगुवाई में थाना प्रभारी प्रीतइन्द्र सिंह ने जांच शुरू की तो उसमें यह पाया कि सैनिक हरप्रीत सिंह के चचेरे भाई भुपिन्द्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह के साथ लवप्रीत कौर के 5 वर्षों से अवैध संबंध चले आ रहे थे। हरप्रीत सिंह सेवामुक्त होकर घर आने वाला था। लवप्रीत कौर ने अपने रास्ते से पति को हटाने के लिए 30 अगस्त की रात साढ़े 12 बजे प्रेमी भुपिन्द्र सिंह को घर बुलाया।
दोनों ने मिल कर पहले गला दबा कर हत्या की और फिर शव को गाड़ी में लादकर रईया नहर की ओर ले गए। एस.एस.पी. ने बताया कि इस हत्या पर पर्दा डालने के लिए लवप्रीत कौर ने अपने प्रेमी देवर के साथ साजिश रची। साजिश के तहत उसने मृतक के शरीर पर जख्म किए, ताकि मामले को लूट की वारदात से जोड़ा जा सके। एस.एस.पी. ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। इस दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।