दिल्ली रैली नेताजी के आंदोलन को प्रदान करेगी नई दिशा : VP सैनी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 12:50 PM

vp saini

नेताजी सुभाष क्रांति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के राष्ट्रीय सचिव वी.पी. सैनी ने कहा कि दक्षिण भारत के अपने अभियान के

रूपनगर (विजय): नेताजी सुभाष क्रांति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के राष्ट्रीय सचिव वी.पी. सैनी ने कहा कि दक्षिण भारत के अपने अभियान के दूसरे चरण में उन्होंने 7000 किलोमीटर सफर करते हुए तेलंगाना, तमिलनाडु व कर्नाटक का दौरा किया।

 उनके साथ असम से कमल दत्ता भी शामिल थीं। गत दिनों हैदराबाद में एक कांफ्रैंस का आयोजन किया गया, जिसमें डा. के. सत्यनारायण गुप्ता की अगुवाई में विशिष्ट नागरिकों ने हिस्सा लिया, जिन्हें स्वतंत्र भारत व आजाद हिंद फौज के प्रति बरती उपेक्षा व 21 अक्तूबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली के बारे में जानकारी प्रदान की गई।  इसके उपरांत स्कूलों में आयोजन एवं खुला अधिवेशन करवाया गया जिसमें रानी झांसी रेजीमैंट की 92 वर्षीय राजामनी सरस्वती तथा पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के विशेष सलाहकार पौण राज ने भी भाग लिया। 

21 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली रैली में लगभग 20 राज्यों से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। यह आंदोलन नेताजी से संबंधित विषय को हल करने के लिए इसको नई दिशा देगा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा आजाद हिंद फौज को न्याय दिलवाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!