Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 06:01 PM
राज्य सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने महंगे दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स बढ़ा दिया है।टैक्स बढ़ाने से आर.सी. बनाने का खर्च बढ़ जाएगा।
लुधियाना: राज्य सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने महंगे दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स बढ़ा दिया है।टैक्स बढ़ाने से आर.सी. बनाने का खर्च बढ़ जाएगा। वहीं भार ढोने वाले वाहनों पर भी वार्षित टैक्स की दर को बढ़ाया गया है।
विभाग द्वारा 15 लाख रुपए से अधिक के चारपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स की राशि 8 से बढ़ाकर 10 फीसदी कर दी है जबकि 15 लाख रुपए से कम कीमत के चार पहिया वाहनों पर टैक्स की राशि पहले की भांति 8 फीसदी रहेगी। इसी प्रकार एक लाख से अधिक की कीमत के दोपहिया वाहनों पर टैक्स की राशि 6 से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी है व एक लाख से कम कीमत के दोपहिया वाहनों पर टैक्स की राशि 6 फीसदी रहेगी।
आम तौर पर सामान्य वर्ग 40 से 70 हजार रुपए के दोपहिया वाहन व 5-6 लाख से लेकर 12-13 लाख रुपए तक चारपहिया वाहन खरीदने में अधिक दिलचस्पी दिखाता है, जिन पर बढ़ाई गई टैक्स राशि का कोई असर नहीं पड़ेगा।