चौहान ज्वैलर्ज शोरूम में चोरी, हाई सिक्योरिटी डिवाइस भी तोड़ गए चोर

Edited By Updated: 24 Mar, 2017 09:51 AM

theft case in chauhan jewelery showroom

गत मध्यरात्रि बटाला के सिटी रोड पर स्थित नामवर चौहान ज्यूलर्ज में लाखों की चोरी कर चोरों ने बड़ा हाथ मारा।  इस संबंध में प्रैस को जानकारी देते हुए प्यारा लाल एंड सन्ज चौहान ज्यूलर्ज के मालिक...........

बटाला (बेरी): गत मध्यरात्रि बटाला के सिटी रोड पर स्थित नामवर चौहान ज्यूलर्ज में लाखों की चोरी कर चोरों ने बड़ा हाथ मारा।  इस संबंध में प्रैस को जानकारी देते हुए प्यारा लाल एंड सन्ज चौहान ज्यूलर्ज के मालिक यशपाल चौहान ने बताया कि गत रात्रि वह अपना ज्यूलरी का शोरूम बंद करके अपने घर चले गए थे। आज सुबह 10 बजे जब अपना शोरूम खोला और अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सामने एल.सी.डी. टूटी पड़ी थी व सारा सामान बिखरा पड़ा था।

यशपाल चौहान ने बताया कि चोरों ने उनके शोरूम में लगे सभी हाई-सिक्योरिटी उपकरणों को तोड़ते हुए वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने शोरूम में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे व डी.वी.आर. भी तोड़ दिए व वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए। चौहान ने बताया कि उनके शोरूम से लगभग 10 लाख का सामान चोरी हो गया है जिसकी भरपाई मुश्किल है। चौहान के अनुसार इस संबंध में सिटी पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. सिटी विश्वामित्र शर्मा, चौकी इंचार्ज बस स्टैंड ए.एस.आई. अनिल पवार जहां पुलिस पार्टी सहित स्थिति का जायजा लेने पहुंचे, वहीं साथ ही ङ्क्षफगर प्रिन्ट एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई जिन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। 

स्वर्णकारों में भारी रोष, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
बटाला में चौहान ज्यूलर्ज में हुई चोरी की वारदात को लेकर जहां स्वर्णकारों में भारी रोष देखने को मिला, वहीं साथ ही ऑल इंडिया स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष अशोक लूथरा सहित अशोक वर्मा, जगजीत सिंह बब्बर, सुदेश लूथरा, नरेश लूथरा, शिव सानन, वरिन्द्र आष्ट, बलवंत राय बब्बर, त्रिलोक पदम, सतपाल डीलक्स वालों ने संयुक्त रूप से रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ही वे बहुत मुश्किल से मंदी की मार से बाहर निकले हैं और ऊपर से शहर में हो रही चोरियों ने स्वर्णकारों को परेशान करके रख दिया है जबकि पुलिस प्रशासन के होते हुए शहर में चोरों का राज है। पुलिस शहरवासियों को बढिय़ा प्रशासन मुहैया करवाने में नाकाम रही है।

इस दौरान स्वर्णकारों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने जल्द चोरों को गिरफ्तार न किया तो वे सड़कों पर उतरने हेतु मजबूर होंगे व पुलिस प्रशासन विरुद्ध धरने दिए जाएंगे तथा प्रदर्शन किए जाएंगे जिससे निकलने वाले परिणामों की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने सामूहिक रूप से इस चोरी घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!