नाके से परिवहन विभाग का नकली कर्मचारी काबू

Edited By Updated: 25 Feb, 2017 02:02 PM

the transportation department employees hold fake checkpoint

डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने ए.एस.आई. रमेश कुमार की अगुवाई में चक्की पुल पर लगाए गए नाके के दौरान हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग का नकली कर्मचारी काबू किया है। उससे अपने बनाए हुए 5 जाली आई.डी. कार्ड बरामद हुए हैं। वह स्वयं को हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम का...

पठानकोट(शारदा): डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने ए.एस.आई. रमेश कुमार की अगुवाई में चक्की पुल पर लगाए गए नाके के दौरान हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग का नकली कर्मचारी काबू किया है। उससे अपने बनाए हुए 5 जाली आई.डी. कार्ड बरामद हुए हैं। वह स्वयं को हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम का कर्मचारी बताकर बसों में मुफ्त सुविधा का लाभ उठाता था। 

डी.एस.पी. गुरप्रीत ने सम्पर्क करने पर बताया कि काबू आरोपी से बरामद 3 आई.डी. कार्ड प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी तथा 2 हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम से संबंधित हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी से 3 मोबाइल फोन व 11,500 रुपए की नकदी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान रोबिन कुमार पुत्र त्रिलोक चंद निवासी गांव भटोली फकोरियां, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) के रूप में हुई है। आरोपी ने इन नकली आई.डी. कार्डों पर अपनी फोटो चिपकाई हुई थी तथा कार्ड पर रोबिन की जगह अपना नाम रोहित भारद्वाज लिखा हुआ था।  डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई आरम्भ कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!