जायदाद की खातिर अपने हुए पराए...

Edited By Updated: 19 Feb, 2017 01:26 PM

the property for the sake of their own

हमें नहीं पता था कि जिसे पाल-पोस कर बड़ा किया है वही एक दिन जायदाद की खातिर पराया हो जाएगा और हमें सिर छुपाने के लिए बेटियों के यहां रहना पड़ेगा।

जालंधर(पांडे): हमें नहीं पता था कि जिसे पाल-पोस कर बड़ा किया है वही एक दिन जायदाद की खातिर पराया हो जाएगा और हमें सिर छुपाने के लिए बेटियों के यहां रहना पड़ेगा।  प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान ईश्वर दास व विद्या देवी निवासी गांधी नगर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा काफी समय से विदेश में रह रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी अपने 3 बच्चों को उनके पास छोड़कर चली गई। बच्चों का लालन-पालन उन्होंने किया और एक पौत्री की शादी भी की। इस दौरान जबसे उनका बेटा विदेश से वापस आया है तबसे एक पौत्र व पौत्री उसके कहने पर उनसे लडने-झगडने लग गए। इसके चलते उन्होंने उन सबको अपनी चल-अचल सम्पत्ति से बेदखल कर दिया। ईश्वर दास ने कहा कि बेदखल करने की जानकारी मिलते ही उसके पौत्र व पौत्री ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और अपने पिता के पास चले गए। 

ईश्वर दास ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपने घर को ताला लगाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल चला गया तो बाद में पौत्र व पौत्री घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इलाज उपरांत जब वह वापस घर आए तो देखा कि ताला तोड़कर पौत्र-पौत्री ने घर पर कब्जा कर लिया है। वह उसे व उसकी पत्नी को घर में घुसने नहीं दिया। इसकी शिकायत उन्होंने संबंधित थाने को दी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

दूसरी तरफ पुत्र प्रेम प्रकाश ने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने उसकी पत्नी को लगभग 18 वर्ष पूर्व तंग-परेशान करके घर से निकाल दिया था। जब उसने अपने पिता से बंटवारा करने की बात कही तो उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। प्रेम प्रकाश ने कहा कि उसके साथ उसके पिता व भाई धक्का कर रहे हैं।  पिता सारी सम्पत्ति  छोटे भाई को देना चाहते हैं। प्रेम प्रकाश ने कहा कि हम पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!